MP Crime: चलते टैंकर के पहियों के बीच लेट गया युवक, फिर जो हुआ... रतलाम का VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

MP Crime: रतलाम के जावरा-उज्जैन हाईवे पर एक युवक ने खड़े टैंकर के पहियों के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली। महज 6 सेकेंड में घटित इस खौफनाक वारदात का लाइव CCTV वीडियो सामने आया है। मृतक की पहचान मांगीलाल प्रजापत के रूप में हुई है।

MP Crime: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जावरा-उज्जैन टू-लेन हाईवे पर चापाखेड़ा फंटे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर सड़क पर खड़े टैंकर के नीचे आकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। इस पूरी खौफनाक वारदात का एक लाइव सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए।

Ratlam Suicide Video

खड़े टैंकर के नीचे आकर युवक ने की खुदकुशी, इलाके में सनसनी (प्रतीकात्मक फोटो)

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि रोड पर एक बड़ा टैंकर खड़ा था। तभी एक युवक चुपचाप आता है और बिना किसी झिझक के खड़े टैंकर के पिछले पहियों के बीच में जाकर लेट जाता है। इसके ठीक 6 सेकेंड बाद जैसे ही टैंकर चालक गाड़ी को आगे बढ़ाता है, युवक भारी-भरकम पहियों के नीचे कुचला जाता है। हादसे में युवक की मौके पर ही तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि वायरल वीडियो इतना खौफनाक है कि हम उसको आपको दिखा नहीं सकते।

End of Feed