मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, अब पुलिस में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, शुरू होगी सीधी भर्ती

मध्यप्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए पुलिस विभाग में सीधी भर्ती फिर शुरू करने का फैसला किया है। संशोधित नियमों के तहत ओलंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को उपनिरीक्षक व आरक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा, PET और ऊंचाई मानकों में छूट मिलेगी।

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। यहां मोहन सरकार पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर शुरू करने जा रही है। इसके लिए गृह विभाग ने 'मध्यप्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति) नियम, 2021' में महत्वपूर्ण संशोधन भी कर दिए हैं। इस संबंध में 15 जून को अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। संशोधित नियमों के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन, पात्रता एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया गया है।

मध्य प्रदेश पुलिस।

मध्य प्रदेश पुलिस।

गौरतलब है कि इन संशोधनों से अब मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शासकीय सेवा के लिए अन्य राज्यों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने ही राज्य में मध्यप्रदेश पुलिस के अंतर्गत 10 उप निरीक्षक और 50 आरक्षक के पदों पर सीधी नियुक्ति का अवसर मिलेगा।

End of Feed