ग्वालियर बनेगा वर्ल्ड-क्लास टेलीकॉम हब : मुंबई रोड-शो में TMZ को मिले 1550 करोड़; निवेश के साथ रोजगार के खुलेंगे द्वार

ग्वालियर में देश का पहला समर्पित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) स्थापित किया जा रहा है। मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर राउंड टेबल मीटिंग के दौरान इसके लिए 1,550 करोड़ रुपये के बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के इस संयुक्त प्रोजेक्ट से क्षेत्र में विश्वस्तरीय अधोसंरचना विकसित होगी, जिससे हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

भोपाल : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देश के पहले समर्पित 'टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन' (TMZ) को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में एक विशेष इन्वेस्टर राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि मुंबई में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस के दौरान ग्वालियर टीएमजेड के लिए कुल 1,550 करोड़ रुपये के बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और दूरसंचार सचिव अमित अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

Mumbai Investor Round Table

मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (फोटो-@DrMohanYadav51)

मुंबई में आयोजित इस राउंड टेबल मीटिंग में देश के दिग्गज उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न कंपनियों द्वारा किए गए निवेश के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं:

End of Feed