MP News: शिवपुरी जैसा एक और हादसा, खंडवा DIG ने कहा- केनूद एक्सीडेंट जानबूझकर रची गई हत्या; भाजपा नेता हिरासत में

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में भाजपा नेता पर हत्या का आरोप लगा है और शिवपुरी में विधायक के बेटे ने थार से 5 लोगों को कुचल दिया। प्रदेश में बढ़ते अपराध और सत्ता के रसूख पर कांग्रेस-भाजपा के बीच छिड़ी सियासी जंग छिड़ी है।

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा और शिवपुरी जिलों से आई दो दिल दहला देने वाली घटनाओं ने प्रदेश की सियासत और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्ता के रसूख और व्यक्तिगत सनक के चलते हुई इन सड़क दुर्घटनाओं ने न केवल कई परिवारों को उजाड़ दिया है, बल्कि इसे लेकर अब भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

Khandwa MP news bjp leader

शादी कहीं और तय हुई तो भाजपा नेता ने थार से मारी टक्कर

खंडवा में भाजपा नेता पर हत्या का आरोप

खंडवा के ग्राम केनूद के पास हुई घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। जिसे शुरुआत में एक सड़क हादसा समझा जा रहा था, पुलिस जांच में वह एक सोची-समझी हत्या की साजिश निकली। भाजपा नेता लवकुश पर आरोप है कि उसने प्रेम प्रसंग में नाकाम होने के चलते अपनी थार गाड़ी से सामने वाली बलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में सौरभ और उसकी मां सुमन बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सारिका नाम की युवती सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय के अनुसार, आरोपी लवकुश का सारिका के साथ प्रेम प्रसंग था, लेकिन युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से वह आक्रोशित था। आरोपी ने दो दिन पहले ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत मूंदी थाने में भी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।

End of Feed