शहर

दिल्ली को मिली 200 नई EV बसें, CM Rekha Gupta ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली में आज 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को CM Rekha Gupta ने हरी झंडी दिखाई। ग्रीन मोबिलिटी, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

Image

दिल्ली को मिलीं 200 नई इलेक्ट्रिक बसें

Delhi News: दिल्ली को आज 200 नई EV बसें मिल गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को इन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ दिल्ली का ग्रीन मोबिलिटी नेटवर्क और बड़ा हो गया है। पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में यह बड़ा कदम है।

पूर्वी दिल्ली में ईस्ट विनोद नगर डिप्पो से इन 200 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली की सेवा में समर्पित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार मिशन मोड में दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह से ईवी में परिवर्तित करने की दिशा में काम कर रही है।

Delhi EV Launch

दिल्ली में ईवी बसों का आंकड़ा 4500 पार

बता दें कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 4500 के आंकड़े को पार कर चुका है। इस साल यानी 2026 के अंत तक यह आंकड़ा 7000 इलेक्ट्रिक बसों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

आज का दिन दिल्ली के लिए खास है, विशेष तौर पर परिवहन के मामले हैं। आज ही दिल्ली और हरियाणा के प्रमुख शहर रोहतक के बीच नई अंतरराज्यीय E-Bus सेवा की शुरुआत भी हुई है। इसके अलावा मदनपुर खादर में एक नए बस टर्मिनल का लोकार्पण भी किया गया है। ईस्ट विनोद नगर डिप्पो से 200 नई ईवी को हरी झंडी दिखाने के साथ ही यहां पर एक नए प्रसासनिक भवन का उद्घाटन भी आज ही किया गया।

CM Rekha Gupta EV

दिल्ली से रोहतक के लिए ई-बस सेवा भी शुरू

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ईवी पॉलिसी के जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर आकर्षक सब्सिडी देकर स्वच्छ परिहवन के लिए जनता को प्रोत्साहित कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

इन सभी पहलों के जरिए देश की राजधानी दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को और भी ज्यादा सुदृढ़, सुगम और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article