नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाहा समाज को ऐसा क्या कहा, जो मांगनी पड़ी माफी? बोले 'मैं अपमान करने का सपने में भी नहीं सोच सकता'

Kushwaha community: मुरैना में भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में तोमर ने कहा था कि एक समय था जब कुशवाहा समाज को भाजपा का समर्थक समाज मानते थे और तब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जैसे दलों का जन्म भी नहीं हुआ था।

Narendra Singh Tomar: मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाहा समाज के लिए कथित तौर पर की गई अपनी एक आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए बुधवार को खेद जताया और कहा कि वह सपने में भी इस समाज का अपमान नहीं कर सकते हैं। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुरैना के जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोमर ने कुशवाहा समाज को 'गुलाटी मारने वाला' और 'खुद की विश्वसनीयता को खंडित करने वाला' बताया था।

नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाहा समाज को ऐसा क्या कहा, जो मांगनी पड़ी माफी? बोले 'मैं अपमान करने का सपने में भी नहीं सोच सकता'

नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाहा समाज को ऐसा क्या कहा, जो मांगनी पड़ी माफी? बोले 'मैं अपमान करने का सपने में भी नहीं सोच सकता'

उनकी इस टिप्पणी को लेकर कुशवाहा समाज के कुछ प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई थी और विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने उनके बयान को पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया था।

End of Feed