MP Accident News: जन्मदिन का जश्न मातम में बदला, डंपर की चपेट में आने से तीन की मौत

MP News: एमपी के विदिशा जिले में जन्मदिन का जश्न मनाकर लौट रहे कार में सवार 6 लोग हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई, जिसमें 3 लोगों की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

MP Accident: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसकी चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद जन्मदिन का जश्न मनाने गए युवकों के घर में मामत पसर गया है। सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार हुए तीनों युवकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Road Accident.

विदिशा में भीषण सड़क हादसा

मातम में बदला जन्मदिन का जश्न

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जन्मदिन मनाकर रविवार देर रात घर लौट रहे युवकों की कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई। हादसे के दौरान कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिसमें से तीनों की ही मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह हादसा थाना कुरवाई के अंतर्गत मेलुआ चौकी क्षेत्र में हुआ और घायलों का विदिशा जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

End of Feed