कोहरा लगाएगा ठंड का तड़का, बिहार के 9 जिला में लोग ठंड से कुड़कुड़ाएंगे

बिहार में इन दिनों कड़ाके का ठंड पड़ रहा है। पछुआ हवाओं ने लोगों का दम निकालकर रखा हुआ है। बिहार में दिन भर घाम नहीं आने के कारण बोरसी तापकर ही काम चलाना पड़ा। 9 जिला में लोग ठंड से कुड़कुड़ाते नजर आए। 2025 जाते-जाते बिहार में प्रचंड ठंड देकर जा रहा है। चलिए जानते हैं कैसा रहा आज का मौसम और कहां-कहां कनकनी ने लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया।

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Dec 29 2025, 18:19 IST
खगड़िया में बूंदाबादी ने बढ़ाया ठंड01 / 06

खगड़िया में बूंदाबादी ने बढ़ाया ठंड

बिहार में इन दिनों पछुआ हवा चल रहा है। ठंडी पछुआ हवा से हाड़ कंपाने वाला ठंड पड़ रहा है। आज याने सोमवार को खगड़िया में ठंड के बीच हुई बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड और भी बढ़ गया।

पटना में दिनभर नहीं निकला घाम02 / 06

पटना में दिनभर नहीं निकला घाम

समस्तीपुर, पटना सहित बिहार के कई जिलों में पछुआ हवाओं से कनकनी बढ़ गया, जिससे लोग काफी परेशान रहे। दिनभर घाम नहीं आने से लोग बोरसी तापकर दिन गुजारते नजर आए।

आज 22 जिलों में घना कोहरा का अलर्ट03 / 06

आज 22 जिलों में घना कोहरा का अलर्ट

मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, बेगूसराय, जमुई और भागलपुर में और भी ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। आज के लिए बिहार का 22 जिला में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया था।

फारबिसगंज में तापमान लुढ़का04 / 06

फारबिसगंज में तापमान लुढ़का

अररिया जिला के फारबिसगंज में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। कोहरा के चलते ट्रेन और विमान सेवा पर भी असर पड़ा। पटना जंक्शन से 8 रेल में देरी हुआ।

पटना में कल दिनभर रहा ठंड05 / 06

पटना में कल दिनभर रहा ठंड

कल यानी रविवार को भी पटना के साथ ही बिहार के ज्यादातर हिस्सा में कोहरा रहा। दिनभर ठंड रही। पटना में सुबह भारी कुहासा रहा, दोपहर को हल्का धूप निकला, लेकिन उसमें जान नहीं रहा तो तपिश नहीं लगा।

1 जनवरी को तेज हवा से लगेगा जाड़ा06 / 06

1 जनवरी को तेज हवा से लगेगा जाड़ा

मौसम विभाग का कहना है कि 1 जनवरी को 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकता है। याने साल की शुरुआत में ही जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ेगा। अगले 4-5 दिन तक कोल्ड डे का स्थिति रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री का गिरावट आ सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!