Etawah News: आर्थिक तंगी से परेशान मां-बेटे ने उठाया बड़ा कदम; यहां पढ़ें पूरी खबर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2024, 01:11 PM IST

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में मां और बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस को सल्फास की खाली शीशी मिली है। पुलिस का कहना है कि संभवत आर्थिक तंगी के कारण दोनों ये कदम उठाया है।

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ निगलकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि घर शुक्रवार देर रात घर के अंदर दीपक कुमार उर्फ दीपू सोनी (28) और उसकी मां सुमन देवी (55) की शव पड़ा मिला। पुलिस ने जांच की तो पता लगा की दोनों ने शीतल पेय में सल्फास की गोल मिलाकर उसे निगलकर आत्महत्या कर ली।

End of Feed