दिल्ली के मालवीय नगर में मां ने क्यों की दो बेटियों की हत्या? पढ़ें- पूरा मामला

Delhi Crime: अधिकारियों ने बताया कि छह मार्च को 34 और 28 वर्ष की दो बहनों के शव मालवीय नगर के एफ-ब्लॉक स्थित उनके भूतल वाले आवास के अलग-अलग कमरों में पाए गए थे, जबकि उनकी मां दूसरे कमरे में बेहोश पाई गई थीं।

Delhi Malviya Nagar Crime: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित अपने घर में अपनी दो बेटियों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाली 54 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के मालवीय नगर में मां ने क्यों की दो बेटियों की हत्या?

दिल्ली के मालवीय नगर में मां ने क्यों की दो बेटियों की हत्या?

अधिकारियों ने बताया कि छह मार्च को 34 और 28 वर्ष की दो बहनों के शव मालवीय नगर के एफ-ब्लॉक स्थित उनके भूतल वाले आवास के अलग-अलग कमरों में पाए गए थे, जबकि उनकी मां दूसरे कमरे में बेहोश पाई गई थीं।

उन्होंने बताया कि जहरीले पदार्थ का कथित तौर पर सेवन करने वाली आरोपी मां को शुक्रवार को उसकी चिकित्सा जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने शुरू में हत्या-आत्महत्या के प्रयास का संदेह जताया था और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया, जबकि घटनाक्रम जानने के लिए महिला का बयान दर्ज करने की प्रतीक्षा की जा रही है।

क्यों की मां ने बेटियों की हत्या?

पुलिस के अनुसार, जांचकर्ताओं ने कहा कि मानसिक रूप से दिव्यांग बड़ी बेटी के चेहरे पर तकिया रखा हुआ मिला, जबकि कानून की छात्रा छोटी बेटी के गले में फंदा लगा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि मां ने जहरीले पदार्थ का कथित तौर पर सेवन किया था। पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति से तनावपूर्ण संबंधों और दूसरों पर आर्थिक निर्भरता के कारण कथित तौर पर परेशान थी, जो इस अपराध का कारण हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

चांदनी चौक में अचानक की गई तलाशी

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष सत्य शर्मा के नेतृत्व में रविवार को किए गए अचानक निरीक्षण के दौरान दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में अवैध शराब जब्त की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी एक बयान और वीडियो में प्रवर्तन एजेंसियों की लापरवाही का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, 'चांदनी चौक इलाके में अचानक किए गए निरीक्षण के दौरान अवैध शराब जब्त की गई। दिल्ली पुलिस की मिलीभगत और एमसीडी की लापरवाही के कारण ऐसी गतिविधियां फल-फूल रही हैं।'

इस मामले को गंभीर बताते हुए शर्मा ने कहा कि तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

End Article
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप...

End of Feed