गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ कसी नकेल, मसाज पार्लरों की छापेमारी में 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ नकेल कसी जा रही है। राज्यव्यापी अभियान के चलते अभी तक 800 से ज्यादा मसाज पार्लरों और होटलों पर छापेमारी हुई है और 105 लोग गिरफ्तार किए गए है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • देह व्यापार के खिलाफ अभियान
  • मसाज पार्लर, होटलों पर छापेमारी
  • 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते उन सभी जगहों पर छापेमारी की जा रही है, जहां काम के नाम पर अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इस अभियान के चलते 805 स्पा सेंटर, मसाज पार्लर और होटलों में छापेमारी के दौरान 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

campaign against prostitution

गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ अभियान (सांकेतिक तस्वीर)

गृह राज्य मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने इस अभियान के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जिसके तहत ऐसे स्थानों पर छापेमारी करने को कहा था, जहां काम की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है। इस निर्देश के बाद गुरुवार को गुजरात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। इस अभियान के बारे में शुक्रवार को सरकार ने विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना दी और बताया कि अब तक कई होटलों और मसाज पार्लरों में छापेमारी की जा चुकी है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

End of Feed