Moradabad: मकान हड़पने के लिए शादीशुदा प्रेमिका ने बेटे और साथी संग रचा था खूनी खेल, दिव्यांग की हत्या का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Moradabad Murder: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शादीशुदा प्रेमिका पूजा उर्फ सुनीता ने बेटे और कर्जदार साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

Moradabad Murder: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के फरीदनगर इलाके में हुई दिव्यांग प्रमोद कुमार की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मकान पर कब्जा करने और उधारी की रकम को हड़पने के लालच में मृतक की शादीशुदा प्रेमिका पूजा उर्फ सुनीता ने अपने नाबालिग बेटे और एक अन्य कर्जदार साथी अबरार हुसैन के साथ मिलकर इस खूनी साजिश को अंजाम दिया था।

moradabad murder

मामले की जानकारी देते एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह

मंगलवार सुबह खून से लथपथ मिला था शव

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को फरीदनगर क्षेत्र स्थित एक घर के भीतर व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। प्रमोद बीते 15 वर्षों से ठाकुरद्वारा इलाके में रह रहे थे और लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने फरीदनगर रोड पर अपना मकान बनवाया था। मंगलवार सुबह जब दूध देने वाला व्यक्ति प्रमोद के घर पहुंचा, तो दरवाजे के पास खून फैला देखकर उसने तुरंत आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी।

End of Feed