Himachal Pradesh Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर बरस रहा है। मानसून की दस्तक के साथ यहां जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के साथ कई इलाकों में बादल फटने जैसे घटनाएं सामने आ रही हैं। इस कारण लोगों भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। बादल फटने और भारी बारिश के कारण नदियां उफान है। बीते दिनों मनाली और धर्मशाला में अचानक आई बाढ़ से भी लोगों को नुकसान हुआ है। इस दौरान कई लोगों के बहने की भी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण 300 करोड़ का नुकसान हुआ है और लगभग 17 लोगों की जान चली गई है।
हिमाचल प्रदेश में आफत बनकर आया मानसून
कुल्लू और कांगड़ा में फटे बादल
बीते दिनों कुल्लू और कांगड़ा में 5 बादल फटने की खबर सामने आई थी, जिससे भारी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि सबसे अधिक नुकसान कुल्लू जिले में हुआ है। इस घटना से सड़कों और पुल को भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है अभी तक प्रदेश में 300 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इस दौरान 17 लोगों ने अपनी जान गवाई है।
इस बीच राजस्व मंत्री जगत नेगी ने कहा कि मानसून इस बार पहले ही आ गया था और तब से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। एक तरफ बारिश तो दूसरी ओर बादल भी फट रहे है। उन्होंने बताया कि कल्लू और कांगड़ा में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ और इसमें 17 लोगों की जाने अब तक आपदा में जा चुकी है हालांकि सड़क दुर्घटनाओं में भी कई लोगों की जान गई है। बरसात में कई सड़कों और पुलों को नुकसान हुआ है। राजस्व मंत्री जगत नेगी ने आगे बताया कि आज भी 37 सड़के अवरुद्ध है और 47 ट्रांसफर भी ठप्प हो गए है इसके अलावा पेय जल परियोजनाए भी बाधित हो गई है।
उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 28 जून को उत्तराखंड के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। 29, 30 जून व पहली जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा जबकि चंबा, कुल्लू, शिमला और मंडी में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
