आसमान से आफत बनकर बरसी बारिश! दिल्ली की सड़कें बनीं दरिया, बिहार में नदियां उफान पर, कश्मीर में गिरी सीजन की पहली बर्फ

Monsoon News: देश के कई राज्यों में तेज बारिश ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है, कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बिहार में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब या ऊपर पहुंचने से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने यातायात और उड़ान सेवाओं को प्रभावित किया। मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Monsoon News: देश के कई राज्यों में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे बड़े पैमाने पर जलजमाव हुआ, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। वहीं, बिहार में कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। लगातार बारिश के कारण दिल्ली में जनजीवन प्रभावित हुआ और रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ उड़ान सेवाएं भी बाधित हुईं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और धौला कुआं के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर पानी भर गया, जबकि टर्मिनल-3 पर भी भारी जलजमाव की स्थिति देखी गई। इसके बाद इंडिगो विमानन कंपनी ने यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी परामर्श जारी करते हुए संभावित देरी की जानकारी दी।

Monsoon 2026

मानसून ने मचाया हाहाकार! (AI फोटो)

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया, "खराब मौसम के कारण दिल्ली में उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे विमानों के परिचालन में देरी हो सकती है।" विमानन कंपनी ने बताया, "हमारी टीमें हालात पर लगातार नजर रख रही हैं। अगर आप आज (शनिवार को) यात्रा कर रहे हैं तो अपनी उड़ान की स्थिति हमारी वेबसाइट पर जरूर जांच लें। साथ ही, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें, क्योंकि सड़कों पर यातायात जाम के कारण वाहनों की गति धीमी हो सकती है।" दिल्ली यातायात पुलिस ने एक्स पर लोगों को जलजमाव और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों के कारण कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार धीमी रहने को लेकर सतर्क किया। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने गरज के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया। हरियाणा के गुरुग्राम में भी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बनी रही, जिससे शहर की सामान्य रफ्तार प्रभावित हुई। बारिश के तुरंत बाद दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ गई, जिससे सरहौल बॉर्डर से राजीव चौक और सुभाष चौक तक वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

End of Feed