Monsoon 2026: यूपी से उत्तराखंड और बंगाल तक बारिश का कहर, बाढ़-जलभराव से बिगड़े हालात; असम में भूस्खलन ने ली 4 की जान

Monsoon 2026: सक्रिय मानसून के चलते देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में जलभराव, बाढ़ और यातायात प्रभावित होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। वहीं असम के गुवाहाटी में बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने चार जिंदगियां छीन लीं, जबकि कई इलाकों में प्रशासन को राहत और बचाव के इंतजाम तेज करने पड़े हैं।

Monsoon 2026: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और वाराणसी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि कई स्कूलों को बंद करना पड़ा है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी सीमा पार कर गया है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में नावों का सहारा लिया जा रहा है। उत्तराखंड के देहरादून में सैलाब की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है, वहीं नैनीताल और बागेश्वर में स्कूल बंद किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के चलते कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं, असम के गुवाहाटी में बारिश के बीच दो भूस्खलनों में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की जान चली गई।

Monsoon 2026

मानसून ने मचाया हाहाकार (AI फोटो)

लखीमपुर खीरी और वाराणसी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और वाराणसी जिलों में लगातार बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस कारण मंगलवार को आठवीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। लखीमपुर खीरी में लगातार बारिश के कारण खासकर ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण तिवारी ने सोमवार देर रात जारी आदेश में भारी बारिश, जलभराव और आगे भी बारिश की संभावना को देखते हुए मंगलवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से मैलानी-नानपारा रेलखंड पर ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि भीरा और पलिया कलां रेलवे स्टेशनों के बीच मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेलखंड पर पानी का रिसाव हो गया है। इसके चलते मैलानी, बिछिया और नानपारा के बीच चलने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों की सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी। नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। निघासन तहसील के तिकुनिया क्षेत्र में मोहना और करनाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

End of Feed