Monsoon 2024 : गोवा से टकराने वाला है मानसून, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट; मछुआरों पर लगा प्रतिबंध

Monsoon 2024 : गोवा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। अगले चार दिन तक भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है।

Monsoon 2024 : गोवा में मानसून-पूर्व बारिश शुरू हो जाने के कारण राज्य के समुद्र तट अब सुनसान नजर आ रहे हैं, जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भरे रहते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को गोवा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। अगले चार दिन तक भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। हालांकि, फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी गोवा नहीं पहुंचा है, लेकिन तटीय राज्यों में शुक्रवार से बारिश शुरू हो चुकी है।

Monsoon 2024 Coming Before Season

गोवा में बारिश का अलर्ट

तैराकी के लिए रोक

बेनौलीम के एक स्थानीय मछुआरे पेले उर्फ फ्रांसिस्को फर्नांडीस ने कहा कि समुद्र तटों पर घूमने के लिए यह सबसे अच्छा समय है, लेकिन तैराकी के लिए यह सही समय नहीं है। उन्होंने कहा कि घुटने तक गहरे पानी में जाया जा सकता है, लेकिन तैरना सख्त वर्जित है।उन्होंने कहा कि एक जून से 31 जुलाई तक मोटर चालित नौका से मछली पकड़ना प्रतिबंधित कर दिया गया है। कुछ अवधि के लिए केवल पारंपरिक मछुआरों को मछली पकड़ने की अनुमति दी गई है। राज्य सरकार की ओर से नियुक्त एजेंसी दृष्टि लाइफसेविंग सर्विसेज ने तट के किनारे लाल झंडे लगा दिये हैं जबकि इसके कर्मी समुद्र तटों पर गश्त भी कर रहे हैं।

End of Feed