Mokama: अनंत सिंह आर्म्स एक्ट मामले की जांच गोपालगंज पुलिस से छिनी, CID को सौंपी गई कमान

Mokama News: बिहार के चर्चित बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। पहले यह जांच गोपालगंज पुलिस कर रही थी और सवालों के घेरे में थी।

Mokama News: बिहार ( Bihar) के चर्चित बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले में राज्य सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक और कानूनी फैसला लिया है। गोपालगंज पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इस हाई-प्रोफाइल मामले की कमान अब बिहार पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग को सौंप दी गई है। गोपालगंज पुलिस ने केस डायरी सहित सभी संबंधित आधिकारिक दस्तावेज सीआईडी के हवाले कर दिए हैं, जिसके बाद अब इस मामले की जांच नए सिरे से शुरू होने जा रही है।

mokama anant singh

बाहुबली विधायक अनंत सिंह

जनेऊ समारोह में हथियारों के प्रदर्शन से शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला मई महीने की शुरुआत का है, जब गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में एक जनेऊ समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विधायक अनंत सिंह भी शामिल हुए थे। समारोह के दौरान उनके समर्थकों द्वारा अत्याधुनिक हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक अनंत सिंह और मशहूर भोजपुरी गायक गुंजन सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली थी।

End of Feed