Mob Lynching in Aurangabad: औरंगाबाद में वृद्ध की हत्या, भीड़ ने दो हत्यारों को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 07:39 PM IST

बिहार के औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। यहां एक वृद्ध की हत्या के बाद भीड़ ने 2 अपराधियों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है।

औरंगाबाद: जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप कार पर सवार अपराधियों ने वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कार सवार दो अपराधियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि दो अन्य हत्यारोपी ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हैं। औरंगाबाद एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Mob lynching in Aurangabad

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग

इस बात पर हुआ विवाद

घटना जपला-नबीनगर पथ पर औरंगाबाद के नबीनगर थाना क्षेत्र में तेतरियां मोड़ के पास की है। बताया जाता है कि दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर दुकानदार से विवाद हुआ था। इसी दौरान कार सवार चार लोगों में से एक ने पिस्टल निकाल कर दुकानदार पर गोली चला दी। गोली दुकानदार के बगल में बैठे एक ग्रामीण को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए नबीनगर अस्पताल ले जाते समय घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर ही कार सवार चारों लोगों की जमकर पिटाई शुरू कर दी, जिससे दो की मौत हो गई, जबकि दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

End of Feed