आरजेडी ने नहीं दिया MLC का टिकट तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रोने लगे नेताजी! शिवचंद्र राम ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

पूर्व मंत्री और आरजेडी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शिवचंद्र राम ने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने उनके साथ न्याय नहीं किया और बार-बार भरोसा दिलाने के बावजूद उन्हें न तो विधानसभा चुनाव में मौका दिया गया और न ही इस बार विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाया गया।

Bihar News: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री और आरजेडी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शिवचंद्र राम ने एमएलसी का टिकट नहीं मिलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी व्यथा बताते हुए वे रोने भी लगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रोने लगे शिवचंद्र राम।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रोने लगे शिवचंद्र राम।

मीडिया के सामने रोने लगे शिवचंद्र राम

वहीं, पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शिवचंद्र राम अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और मीडिया के सामने भावुक होकर रोने भी लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने उनके साथ न्याय नहीं किया और बार-बार भरोसा दिलाने के बावजूद उन्हें न तो विधानसभा चुनाव में मौका दिया गया और न ही इस बार विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाया गया।

End of Feed