Rajasthan News: अलवर में चाय पीते ही मिस्त्री को आया अटैक, एक मंजिल से गिरकर मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 02:42 PM IST

Alwar: अलवर में एक चिनाई मिस्त्री को चाय पीते ही अटैक आ गया। चाय पीते समय उसके हाथ से पहले कप नीचे गिरा और उसके बाद वह खुद भी एक मंजिल से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

Construction Site Accidents: राजस्थान के अलवर में चिनाई का काम करने वाले एक मिस्त्री की एक मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मिस्त्री को चाय पीते ही अटैक आ गया। उसके हाथ से पहले चाय का कप छुटकर नीचे गिर गया, फिर मिस्त्री भी एक मंजिल से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मिस्त्री की पहचान नहीं हो सकी है। वो खुदको लीली गांव के आसपास का रहने वाला बताता था।

Rajasthan News: अलवर में चाय पीते ही मिस्त्री को आया अटैक एक मंजिल से गिरकर मौत

Rajasthan News: अलवर में चाय पीते ही मिस्त्री को आया अटैक, एक मंजिल से गिरकर मौत

चाय पीते ही हाथ से छुटा कप

दरअसल, अलवर के एनईबी विजय नगर में चिनाई का काम करने वाले मिस्त्री को रमेश चंद ने जांगिड़ बिजल घर चौराहे से लेकर आया था। रमेश चंद खुद विजय नगर का निवासी है। मिस्त्री करीब 20 दिन से उसके मकान में काम कर रहा था। वहीं, शुक्रवार को वह सीलिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान मिस्त्री ने पीने के लिए चाय मांगी। चाय पीते ही मिस्त्री के हाथ से कप छुट गया और मिस्त्री नीचे गिर गया।

End of Feed