Punjab: होशियारपुर के खेत में मिली मिसाइल, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

Punjab: पंजाब के होशियारपुर में गांव के एक खेत में मिसाइल पड़ी मिली है। मिसाइल को देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा मिसाइल की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आर्मी को इसकी सूचना दी गई।

Punjab: पंजाब के होशियारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां हलका मुकेरियां के गांव बह फत्ता में पाकिस्तान द्वारा दागी गई कई मिसाइलों में से एक मिसाइल खेतों में मिली। मिसाइल को खेत में देख पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जल्द ही भारतीय एयर फोर्स और आर्मी के अधिकारी यहां पहुंचेंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Punjab News

होशियारपुर के खेत में मिली मिसाइल

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान द्वारा दसूहा के इलाके में कई बार मिसाइल हमला किया गया, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस ने ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया था। ऐसे में एक मिसाइल यहां खेतों में पड़ी मिली, जिसका कुछ हिस्सा टूटकर अलग हो गया है। एक स्थानिक निवासी ने बताया कि कल देर शाम खेत के मालिक को इस मिसाइल के होने के बारे में पता लगा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

End of Feed