महाराष्ट्र के वर्धा में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी ने वारदात को दिया अंजाम; सड़क पर उतरे लोग

महाराष्ट्र के वर्धा में एक नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी मृतका का पड़ोसी बताया जा रहा है, जिसका घर पर आना जाना था।

वर्धा : जिले से एक अत्यंत वीभत्स और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए, जिनकी पुलिस से नोकझोक हुई। स्थानीय लोगों ने आरोपी को सख्स से सख्त सजा देने की गुहार लगाई है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।

पड़ोसी ने नाबालिग के साथ किया रेप

घटना के विवरण के अनुसार, रोथा गांव की रहने वाली पीड़िता उस समय घर पर अकेली थी जब उसके माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर गांव के ही रहने वाले 30 वर्षीय आरोपी राहुल राहु मडावी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता के घर के पास के खेतों में मजदूरी करता था और परिवार से परिचित होने के कारण उसका घर पर आना-जाना था। उसने पहले मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी।

End of Feed