वर्धा : जिले से एक अत्यंत वीभत्स और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए, जिनकी पुलिस से नोकझोक हुई। स्थानीय लोगों ने आरोपी को सख्स से सख्त सजा देने की गुहार लगाई है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - Gurugram: अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी धराए; पुलिस टीम लेकर निकली पश्चिम बंगाल, देश से बाहर भेजने की तैयारी शुरू
पड़ोसी ने नाबालिग के साथ किया रेप
घटना के विवरण के अनुसार, रोथा गांव की रहने वाली पीड़िता उस समय घर पर अकेली थी जब उसके माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर गांव के ही रहने वाले 30 वर्षीय आरोपी राहुल राहु मडावी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता के घर के पास के खेतों में मजदूरी करता था और परिवार से परिचित होने के कारण उसका घर पर आना-जाना था। उसने पहले मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढे़ं - मुर्शिदाबाद में क्रॉसिंग पर ट्रेन ने कार को मारी टक्कर, दो बच्चों समेत तीन की मौत; कई घायल
इस जघन्य अपराध को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए 10 पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।
