शहर

बंगाल में नाबालिग के साथ हैवानियत,अपहरण के बाद दुष्कर्म; 24 घंटे में तीसरी घटना

Bengal Rape Case: पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति पर नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप है। पिछले 24 घंटों में राज्य में नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की यह तीसरी घटना है। शनिवार शाम को पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उसके माता-पिता ने उसे रोक दिया। पीड़िता के माता-पिता इस हादसे से सदमे में हैं-

Image

बंगाल में नाबालिग के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Bengal Rape Case: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार रात को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी के परिवार का तृणमूल कांग्रेस से संबंध है। पिछले 24 घंटों में राज्य में नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की यह तीसरी घटना है। इससे पहले दो घटनाएं अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम और मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल में हुई थीं।

सदमें में पीड़िता के माता-पिता

पीड़िता के माता-पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शुक्रवार शाम को जब वह ट्यूशन क्लास से लौट रही थी, तब उनकी बेटी को अगवा कर एक सुनसान जगह पर ले जाया गया। जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। हालांकि, घर लौटने के बाद उसने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन उसके माता-पिता ने उसे सदमे में पाया। शनिवार शाम को पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उसके माता-पिता ने उसे रोक दिया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

तभी उसने पूरी कहानी अपने परिजनों को बताई। इसके बाद उसके माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रविवार जिला अदालत में पेश किया जाएगा और सरकारी वकील उसकी पुलिस हिरासत की मांग करेंगे।

पहले भी युवतियों से छेड़छाड़ की शिकायतें दर्ज

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के खिलाफ पहले भी युवतियों से छेड़छाड़ की शिकायतें मिलती रही हैं। एक साल पहले भी इसी पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सरेआम छेड़छाड़ की शिकायत की थी, जिसके बाद मोहल्ले के लोग भड़क गए थे। हालांकि, पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी युवक सार्वजनिक तौर पर माफी मांग कर किसी तरह पुलिस शिकायत से बच निकला था।

सदस्यों को धमकाने का आरोप लगाया

गायघाट से स्थानीय भाजपा विधायक सुब्रत ठाकुर ने गिरफ्तार युवक के परिवार के सदस्यों और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शिकायत दर्ज होने के समय से ही पीड़ित परिवार के सदस्यों को धमकाने का आरोप लगाया। हालांकि, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता प्रसेनजीत घोष ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा।

(इनपुट- IANS)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article