शहर

आज यमुनोत्री धाम के कपाट 6 महीने के लिए हुए बंद, शाम तक शीतकाल प्रवास पर पहुंचेगी डोली; देखें वीडियो

Yamunotri Dham door Closed: उत्त्तरकाशी में विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज से शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की डोली ढोल-दमाऊ के साथ शनिदेव महाराज की अगुवाई में खरसाली(खुशीमट्ठ) गांव के लिए रवाना हुई। शीतकाल में श्रद्धालु यहां मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

Image

यमुनोत्री धाम

Yamunotri Dham door Closed: आज भैयादूज के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद हो गए हैं। आज दोपहर 12:05 बजे यमुनोत्री के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए। यमुनोत्री धाम से मां यमुना की डोली अपने भाई शनि महाराज की डोली के साथ खरसाली के लिए रवाना हुई। शाम तक डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल पर पहुंचेगी। शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन खुशीमठ (खरसाली) में कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें - त्योहारों पर अपनों से मिलने का सपना होगा पूरा, रेलवे ने बढ़ाईं गाड़ियां; देखें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

बदरीनाथ के कपाट 17 नवंबर को होंगे बंद

2 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद शीतकाल के लिए बंद हो गे हैं। मां गंगा की डोली चंडी देवी मंदिर से मुखबा के लिए रवाना हो गई है। आज सुबह साढ़े आठ बजे केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए। दोपहर में 12 बजकर 5 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। इस साल 17 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद किए जाएंगे। इस दिन 9:07 मिनट पर विधि विधान के साथ कपाट बंद होंगे।

ऑफ सीजन की तैयारी शुरू

पुलिस ने चारधाम यात्रा का सीजन संपन्न होने के बाद ऑफ सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। कपाट बंद होने के बाद धाम और पड़ावों पर तैनात पुलिसकर्मी अपने थाना चौकियों पर लौट गए हैं। पुलिसकर्मियों की तैनाती अब ऑफ सीजन के अनुसार होगी। गौरतलब है कि इस साल चारधाम यात्रा में करीब 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। वहीं 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article