पूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 80 कारतूस और भारी मात्रा में हथियार बरामद

पूर्णिया में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने नौ तैयार हथियार, 80 कारतूस, मशीनें, दो मोबाइल और 25 हजार रुपये बरामद किए।

Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में तैयार और अर्द्धनिर्मित हथियार, 80 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें व उपकरण बरामद किए गए हैं।

purnia crime

बिहार के पूर्णिया में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा

गुप्त सूचना पर विशेष टीम ने की छापेमारी

पुलिस ने यह कार्रवाई रुपौली थाना क्षेत्र के मैना भगवानपुर वार्ड संख्या-6 में की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्कल मंडल उर्फ अखिलेश मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अवैध हथियार निर्माण की गुप्त सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। धमदाहा के एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने अक्कल मंडल के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को घर में हथियार बनाने का सामान और तैयार व अधबने हथियार मिले।

End of Feed