माइक्रोसॉफ्ट का 'एलिवेट फॉर एजुकेटर्स' प्रोग्राम; 20 लाख शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, पढ़ाई अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं

आज के समय में स्कूलों की पढ़ाई अब केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सीधे क्लासरूम का हिस्सा बनने जा रही है, जिससे शिक्षण प्रणाली में बड़ा बदलाव आएगा। माइक्रोसॉफ्ट का “एलिवेट फॉर एजुकेटर्स” कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो शिक्षकों और स्कूलों को एआई से लैस करेगा।

Elevate for Educators Program: आज के दौर में स्कूलों में पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब सीधे क्लासरूम का हिस्सा बनने जा रही है। इस दिशा में माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में “एलिवेट फॉर एजुकेटर्स” कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका लक्ष्य शिक्षा प्रणाली में बड़े पैमाने पर बदलाव लाना है। इस कार्यक्रम के तहत 2030 तक 20 लाख शिक्षकों को एआई प्रशिक्षण दिया जाएगा और लगभग 2 लाख स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों को एआई आधारित शिक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि एशिया में इस पहल की शुरुआत सबसे पहले भारत से हुई है।

Microsoft Launches Elevate for Educators Across India (Photo: PTI)

माइक्रोसॉफ्ट ने शिक्षकों के लिए एलिवेट फॉर एजुकेटर्स प्रोग्राम लॉन्च किया (फोटो: पीटीआई)

माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष ने किया सीएम श्री स्कूल का दौरा

यह कदम माइक्रोसॉफ्ट की उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत कंपनी 2030 तक भारत में 2 करोड़ लोगों को एआई कौशल से लैस करना चाहती है। माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने नई दिल्ली के पंडारा रोड स्थित सीएम श्री स्कूल से इस पहल की शुरुआत की गई और इसे धीरे-धीरे दिल्ली के सभी 75 सीएम श्री स्कूलों में लागू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस अवसर पर कहा कि एआई भविष्य की शिक्षा है और इसे केवल कुछ चुनिंदा स्कूलों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों और शिक्षकों को एआई से जोड़ना प्राथमिकता है, ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी वही सुविधाएं मिलें जो निजी स्कूलों में उपलब्ध हैं।

End of Feed