खुशखबरी! बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो लाइन को मिली मंजूरी, जल्द दौड़गी ट्रेनें

सांसद अरविंद शर्मा ने चलो गांव की ओर अभियान के तहत आज बहादुरगढ़ शहर के साथ-साथ कई गांव का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने गांव के लोगों की समस्याएं सुनी और उसके समाधान के लिए वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।

Rohtak: रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि बहादुरगढ़ से आसौदा तक जाने वाली मेट्रो रेल लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी गई है। आज अरविंद शर्मा वरिष्ठ बीजेपी नेता भीम सिंह प्रणामी के कार्यालय पर पहुंचे थे। यहां बहादुरगढ़ में उन्होंने बीजेपी की नए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लागू किए गए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहचाने के लिए निर्देश भी जारि किए। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी गिनवाया।

Bahadurgarh metro

बहादुरगढ़ मेट्रो लाइन

आपको बता दें कि सांसद अरविंद शर्मा ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र बताया कि बहादुरगढ़ से आसौदा गांव तक मेट्रो रेल लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी गई है। और जल्द ही इसका काम भी शुरू होने वाला है। उनका कहना है कि इस मेट्रो लाइन परियोजना को सांपला तक ले जाने की कोशिश में भी वह जुटे हुए हैं। अगले चरण में यह संभव हो सकता है।

End of Feed