Meerut News: मेटा ने बचाई मेरठ के युवक की जान, सुसाइड अलर्ट से 8 मिनट में पहुंची पुलिस; जानें पूरा मामला

मेरठ के सरधना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक आत्महत्या से संबंधित पोस्ट के बाद मेटा ने यूपी पुलिस को अलर्ट भेजा। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस महज आठ मिनट में युवक तक पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद अब उसकी हालात सामान्य हो गई।

Meerut News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि मेटा और पुलिस के बीच विकसित समन्वय व्यवस्था के तहत मेरठ जिले में 25 वर्षीय एक युवक की जान बचाई गई। पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद मेटा की ओर से प्राप्त ’सुसाइडल अलर्ट’ पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरधना थाने की पुलिस महज आठ मिनट में युवक तक पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

UP Police

सांकेतिक फोटो

इंस्टाग्राम वीडियो के बाद मेटा ने पुलिस को भेजा अलर्ट

पुलिस द्वारा सोमवार को जारी बयान के अनुसार, सरधना क्षेत्र के निवासी युवक ने सात जून को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह सफेद रंग का एक तरल पदार्थ पीता दिखाई दे रहा था। वीडियो पर लिखा था, "अब तुम खुश रहना अपनी लाइफ में।" पुलिस ने बताया कि शाम छह बजकर 53 मिनट पर मेटा ने इस पोस्ट के संबंध में पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ’सुसाइडल अलर्ट’ भेजा। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार सोशल मीडिया सेंटर ने उपलब्ध मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर तत्काल मेरठ पुलिस को सूचना दी।

End of Feed