नीले ड्रम के बाद अब सांप कांड में भी सजाए मौत, पति की हत्या करने वाली रविता और उसके प्रेमी को फांसी की सजा

Meerut Snake Case: मेरठ के मशहूर सांप कांड में पति अमित कश्यप की हत्या करने वाली पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा मिली है। अकबरपुर सादात गांव से जुड़े इस मामले में अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 ने पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हत्या का दोषी करार दिया था।

Meerut Snake Case: मेरठ के मशहूर सांप कांड में पति अमित कश्यप की हत्या करने वाली पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा मिली है। मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट ने रविता और अमरदीप को अमित कश्यप की हत्या का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई। इससे पहले अदालत ने 7 अक्टूबर को दोनों को अमरदीप की हत्या का दोषी माना था। अकबरपुर सादात गांव से जुड़े इस मामले में अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 ने पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हत्या का दोषी करार दिया था।

Meerut Snake Bite Case

मेरठ सांप कांड में प्रेमी-प्रेमिका को फांसी की सजा (फोटो साभार- TNN)

पति को मारकर बिस्तर पर रख दिया था सांप

यह घटना 12 अप्रैल 2025 की है। अमित कश्यप अपने घर के अंदर मृत अवस्था में मिला था। उसके शव के पास एक सांप पड़ा मिला था, जिसे देखकर शुरुआत में लगा कि मौत सर्पदंश से हुई होगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की दिशा ही बदल दी। रिपोर्ट में सामने आया कि अमित की मौत सांप काटने से नहीं, बल्कि दम घुटने के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने इस केस को हत्या के नजरिए से जांचना शुरू कर दिया।

End of Feed