Meerut News: मेरठ में पुलिस कस्टडी में युवक ने पीया टॉयलेट क्लीनर, लापरवाही पर चौकी प्रभारी सस्पेंड

Meerut News: मेरठ की धीरखेड़ा पुलिस चौकी में हिरासत में लिए गए आरोपी ने शौचालय में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस कस्टडी में एक युवक ने शौचालय में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

Meerut police

पुलिस कस्टडी में युवक ने पीया टॉयलेट क्लीनर

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र की धीरखेड़ा पुलिस चौकी का है। जानकारी के अनुसार, युवक को बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। यह चोरी की वारदार खरखौदा इलाके में हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में सामने आया कि चोरी की गई बाइक गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी मिथुन को बेची गई थी। इसी सिलसिले में पुलिस ने मिथुन को भी पूछताछ के लिए धीरखेड़ा पुलिस चौकी पर हिरासत में लिया था।

End of Feed