मेरठ नीला ड्रम कांड; 13 महीने बाद कोर्ट में पेश हुए मुस्कान-साहिल, सौरभ की मां ने कहा- दे दो इन्हें फांसी

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में 21 अप्रैल 2026 को सुनवाई के दौरान नया मोड़ सामने आया, जब मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल को कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया। करीब 13 महीने बाद दोनों पहली बार आमने-सामने कोर्ट पहुंचे, जहां उनसे अहम सवाल-जवाब किए गए।

Meerut Neela Drum Murder Case: नीला ड्रम कांड (सौरभ हत्याकांड) में मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया। इस मामले में आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके कथित प्रेमी साहिल शुक्ला को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही वह अपनी छह महीने की दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर कोर्ट पहुंची।

Accused Produced in Court After 13 Months In Neela Drum Murder Case

सौरभ हत्याकांड में नया मोड़

पूरे परिसर में पुलिस की सख्त निगरानी थी और किसी को भी आरोपियों के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई। सबसे पहले साहिल शुक्ला को अदालत में लाया गया। वाहन से उतरते ही उसने सिर झुका लिया और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करते हुए आगे बढ़ता रहा। कुछ वकीलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें पीछे कर दिया। इसके कुछ समय बाद मुस्कान को भी अदालत में पेश किया गया। दोनों करीब 46 मिनट तक जज के सामने रहे, जिसमें साहिल से लगभग 20 मिनट और मुस्कान से करीब 16 मिनट तक पूछताछ की गई।

End of Feed