Meerut News: 25 हजार का इनामी कुलदीप उर्फ सोनू पंडित गिरफ्तार, बिना नंबर की पिकअप से बंधी मिली गाय

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी कुलदीप उर्फ सोनू पंडित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की पिकअप और एक जीवित गाय बरामद की है।

Meerut News: मेरठ की किठौर थाना पुलिस को गोवंश तस्करी और गौकशी के मामलों में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ जैसी घेराबंदी के बाद 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी कुलदीप उर्फ सोनू पंडित को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की महिंद्रा पिकअप गाड़ी और उसमें बंधी एक जीवित गाय बरामद की है।

meerut news encounter

घायल हालत में पुलिस हिरासत में आरोपी

चेकिंग के दौरान घेराबंदी, पेड़ से टकराई पिकअप

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 की रात किठौर पुलिस टीम ग्राम बहरोड़ा रोड पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कुछ तस्कर पिकअप गाड़ी से गोवंश को गौकशी के लिए सप्लाई करने ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सामने से आ रही संदिग्ध पिकअप को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर जाकर अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर पैदल ही अंधेरे की तरफ भागने लगा, लेकिन रास्ते में पड़े पत्थर से टकराकर गिर पड़ा, जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आ गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

End of Feed