Meerut News: केसरगंज मस्जिद के पास हनुमान चालीसा के दावे वाला वीडियो वायरल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

मेरठ के केसरगंज मंडी स्थित एक मस्जिद के पास सोशल मीडिया पर एक वीडियो के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। वीडियो में हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी द्वारा मंगलवार को मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पाठ किए जाने की बात कही गई।

Meerut News: मेरठ के केसरगंज मंडी स्थित एक मस्जिद को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पढ़े जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एहतियातन मस्जिद और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात करने के साथ ही गश्त भी बढ़ा दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

meerut security

मेरठ की केसरगंज मस्जिद के पास बढ़ाई गई सुरक्षा (सांंकेतिक फोटो)

मस्जिद के मुतवल्ली ने SSP ऑफिस में दी शिकायत

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी की ओर से मंगलवार को मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने की बात कही गई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। मस्जिद के मुतवल्ली जुबेर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया।

End of Feed