मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश Namo Bharat कॉरिडोर के लिए DPR का काम शुरू, ये होगा रूट

मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश नमो भारत कॉरिडोर को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। लगभग 150 किमी लंबा यह रूट दिल्ली-NCR, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के बीच तेज और निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत (RRTS) को कई लोग नमो भारत मेट्रो भी कहते हैं। इस अत्याधुनिक Namo Bharat ट्रेन में सफर का लुत्फ आपने भी लिया होगा। लेकिन दिल्ली से गाजियाबाद और मेरठ तक ही इस सुहाने सफर का आनंद अभी लिया जा सकता है। कितना अच्छा हो कि यह सुहाना सफर आगे भी जारी रहे और सीधे मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश (Rishikesh) तक पहुंच जाएं। अगर आपके मन के किसी भी कोने में यह इच्छा है तो यकीन मानिए कि सरकार ने आपके मन की बात पढ़ ली है। तभी तो नमो भारत को ऋषिकेश तक पहुंचाने की कोशिशें रंग लाने लगी हैं।

Delhi to Rishikesh Namo Bharat Corridor

दिल्ली से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

कितनी लंबा होगा यह नमो भारत कॉरिडोर

दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। अब इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। लगभग 150 किलोमीटर लंबा यह नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली-एनसीआर की रैपिड रेल नेटवर्क को सीधे उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन शहरों से जोड़ देगा।

End of Feed