No Non-Veg Day: उत्तर प्रदेश में नहीं बिकेगा मांस, टीएल वासवानी की जयंती पर बंद रहेगी राज्य की सभी गोश्त की दुकानें

स्वतंत्रता सेनानी साधु टीएल वासवानी को उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धांजलि दी है। योगी सरकार ने टीएल वासवानी को श्रद्धांजलि देते हुए उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर 2023 को उनकी की जयंती के अवसर पर 'नो नॉन-वेज डे' घोषित कर दिया है।

No Non-Veg Day: योगी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी साधु टीएल वासवानी को श्रद्धांजलि देते हुए उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर 2023 को उनकी की जयंती के अवसर पर 'नो नॉन-वेज डे' घोषित किया गया। इस दिन पूरे प्रदेश में सभी बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। आदेश के अनुसार टीएल वासवानी के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश में मांस रहित दिवस रहेगा।

CM Yogi

स्वतंत्रता सेनानी साधु टीएल वासवानी की जयंती पर उत्तर प्रदेश में मांस की बिक्री पर बैन रहेगा।

जानिए कौन थे टीएल वासवानी

साधु टीएल वासवानी का जन्म 25 नवंबर 1879 को हुआ था। वह भारत के प्रमुख शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मीरा आन्दोलन चलाया था। उन्होंने साधु वासवानी मिशन की स्थापना भी की थी।

बॉम्बे यूनिवर्सिटी से BA और MA पूरा करने के बाद वह मानवता की सेवा में जुट गए। साधु वासवानी ने जीव हत्या बंद करने के कई प्रयास किए। जीव हत्या रोकने के लिए अपनी जान तक देने के लिए तैयार थे। वह मानते थे कि पेड़ पौधों में भी प्राण होते हैं। बता दें साधु टीएल वासवानी 30 वर्ष की आयु में भारत के प्रतिनिधि के रूप में विश्व धर्म सम्मेलन में भाग लेने के लिए बर्लिन गए। वहां पर उनका प्रभावशाली भाषण हुआ और बाद में वह पूरे यूरोप में धर्म प्रचार का कार्य करने के लिए गए। भारत के कई भागों में निरन्तर भ्रमण करके साधु टीएल वासवानी ने अपने विचारों को लागों के सामने रखा और उन्हें भारतीय संस्कृति से परिचित करवाया था।

End of Feed