दिल्ली में MCD सफाईकर्मी की पीट-पीटकर हत्या, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, 'बैड कैरेक्टर' के नाम से जाना जाता था मृतक

Delhi MCD Worker Murder: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रामगढ़ इलाके में विजय नाम के MCD सफाईकर्मी और स्थानीय युवक जोजो के बीच झगड़े हुआ। आरोप है कि जोजो ने अपने बड़े भाई अमित और दो-तीन अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद उन्होंने विजय पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Delhi MCD Worker Murder: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रामगढ़ इलाके में सोमवार शाम हुए झगड़े के बाद 45 वर्षीय MCD सफाईकर्मी की पत्थर और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को भी पकड़ा है। मृतक की पहचान विजय प्रकाश उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो जहांगीरपुरी का रहने वाला था। उसे रामगढ़ में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया था। उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (BJRM) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Death iStock

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- iStock)

MCD सफाईकर्मी की पीट-पीटकर हत्या

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम विजय और स्थानीय युवक जोजो के बीच हुए झगड़े से शुरू हुई। आरोप है कि जोजो ने अपने बड़े भाई अमित और दो-तीन अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद उन्होंने विजय पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विजय के परिजनों ने आरोप लगाया कि उस पर कई लोगों के समूह ने हमला किया। उसके भाई अजय ने पत्रकारों को बताया कि जब घटना हुई तो वह काम पर था। उसके भतीजे ने फोन कर झगड़े की जानकारी दी। जब तक परिवार मौके पर पहुंचा, तब तक विजय की मौत हो चुकी थी। मृतक के पीछे उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं।

End of Feed