Mathura News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत से संतो में आक्रोश, बैठक कर हाई लेवल जांच की मांग, बोले- CM योगी तक भी जाएंगे

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक साधक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर साधु-संतों ने बैठक कर चिंता जाहिर की।इस दौरान संतों ने घटना की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की मौत का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। घटना को लेकर ब्रज के साधु-संतों में नाराजगी है। संतों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।

प्रेमानंद महाराज।

प्रेमानंद महाराज।

मथुरा के परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में साधु-संतों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज ने की। बैठक में विख्यात संत प्रेमानंद महाराज के एक दीक्षित साधक की बीते शुक्रवार को हुई मौत को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संतों ने घटना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग शासन-प्रशासन से की।

End of Feed