Mathura Cruise: भक्त हो जाएं तैयार, अब ‘गरुड़’ कराएगा राधा-कृष्ण के दर्शन!

Mathura Cruise: NOC मिलने के बाद फरवरी के अंत तक भक्तजन क्रूज की सवारी कर पाएंगे। वहीं इसपर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चलाएं जाएंगे। उद्घाटन के बाद क्रूज का समय और किराया तय किया जाएगा।

Mathura: अब मथुरा में भी चलेगा क्रूज। अब तीर्थ यात्री क्रूज पर सवार होकर यमुना की सैर पर निलकलेंगे। पर्यटन विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 6.5 करोड़ से भी अधिक पर्यटक मथुरा पहुंचे थे। इसी को देखते हुए क्रूज की सुविधाएं शुरू की जा रहीं हैं। वहीं क्रूज में खान पान से लेकर तमाम सारी चीजों की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।

Garuda Cruise

गरुड़ क्रूज

आपको बता दें कि मथुरा क्रूज लाइंस प्राइवेट लिमिटेड बहुत जल्द मथुरा में यमुना नदी पर शानदार क्रूज चलाता दिखाई देगा। कंपनी के सीईओ अतुल तेवतिया ने बताया कि मथुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्रूज के जरिये लोगों को यमुना की सैर कराई जाएगी। वहीं यमुना किनारे के मंदिरों, घाटों और शाम को होने वाली यमुना आरती भी दिखाई जाएगी।

End of Feed