Hyundai Service Center Fire: दानापुर में हुंडई के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, करोड़ों की गाड़ियां जलकर खाक

Hyundai Service Center Fire: दानापुर के सगुना मोड़ के पास खगौल रोड पर स्थित हुंडई के सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग देखते ही देखत इतनी भयानक हो गई इसमें करोड़ों रुपये की गाड़ियां जलकर खाक हो गई।

Hyundai Service Center Fire: बिहार के दानापुर जिले में सगुना मोड़ के पास कार कंपनी के एक सर्विस सेंटर पर भीषण आग लग गई है। इस हादसे में दर्जनों गाड़ियां आग में जलकर खाक हो गई है। बता दें कि आग लगने की यह घटना सगुना मोड़ के पास खगौल रोड पर स्थित हुंडई के सर्विस सेंटर की है। हुंडई कंपनी के सर्विस सेंटर में लगी आग की लपटों को निकलता देख दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान पास में स्थित फोर्ड के सर्विस सेंटर में भी आग लग गई थी, लेकिन उस दमकल विभाग ने जल्द ही काबू पा लिया।

Hyundai Service Center Fire

दानापुर में हुंडई कंपनी के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग

दमकल विभाग के अधिकारियों और घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आसपास के घरों को आग बुझाने के लिए खाली करवाया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। बता दें कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें कई लग्जरी गाड़ियां जल गई। दर्जनों गाड़ियों के जलने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। फिलहाल अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।

End of Feed