Video: ग्वालियर में भीषण आग का तांडव; घर में धुएं और लपटों के बीच चला बचाव अभियान, एक महिला की मौत

ग्वालियर के कोतवाली इलाके में रविवार शाम एक व्यवसायी के घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। घर में मौजूद परिवार के छह सदस्य प्रभावित हुए, जिसमें से एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई। दमकल और पुलिस की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Gwalior News: ग्वालियर के कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम लगभग 4 बजे एक व्यवसायी के घर में आग लग गई। आग लगने के साथ ही घर से भारी धुआं और तेज लपटें उठने लगीं। घर के अंदर उस समय परिवार के छह सदस्य मौजूद थे। इनमें से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि बहू की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने खिड़कियां तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें, इस भयावह मंजर को देखा जा सकता है।

कैसे लगी घर में आग?

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार आग तब लगी जब घर में एसी चालू था। आग तेजी से फैलते हुए पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच, SDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने में लगी हुई है। अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने बताया कि अब तक लगभग 35 से अधिक वाहनों का पानी आग को नियंत्रित करने में इस्तेमाल किया जा चुका है।

End of Feed