West Bengal Fire: बनगांव में आग में जलकर 9 दुकानें खाक; घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव बटार मोड़ इलाके में आज तड़के 3 बजे भीषण आग लगने से 9 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की तेज लपटों के कारण सुबह 6 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन दुकान के मालिकों को आर्थिक नुकसान हुआ है।

West Bengal Fire: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव बटार मोड़ इलाके में रविवार तड़के तीन बजे भीषण आग लग गई। जिसमें नौ दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की सूचना मिलते ही बनगांव अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता के कारण स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हावड़ा और गोबरडांगा अग्निशमन विभागों को भी सूचना दी गई, जिसके बाद वहां से अतिरिक्त दमकल कर्मी और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

fire

सांकेतिक फोटो

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

जानकारी के अनुसार, आग रविवार सुबह करीब तीन बजे लगी और देखते ही चंद मिनटों में ही इसने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। सुबह छह बजे तक भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। आग की चपेट में आई दुकानों में मुख्य रूप से बैग, कॉस्मेटिक और जूते की दुकानें शामिल थीं, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

End of Feed