शहर

वैष्णो देवी यात्रा रजिस्ट्रेशन 3 घंटे पहले हुआ बंद, जानें क्या है वजह; अब कब शुरू होगा पंजीकरण?

Vaishno Devi Yatra Registration: वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को बढ़ता देख यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर 3 घंटे पहले बंद कर दिया गया। सोमवार को सुबह 4 बजे यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर फिर से खुल जाएंगे। श्रद्धालु सोमवार सुबह यात्रा पर्जी लेकर दर्शन के लिए जा सकेंगे।

Image

वैष्णो देवी यात्रा रजिस्ट्रेशन जल्दी हुआ बंद

Vaishno Devi Yatra Registration: कटरा में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में बैसाखी से एक दिन पहले शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी के कारण शनिवार को वैष्णो देवी यात्रा का पंजीकरण जल्दी रोक दिया गया। शनिवार को 3 घंटे पहले ही यात्रा पंजीकरण कक्ष बंद कर दिया गया।

सोमवार सुबह 4 बजे शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

श्रद्धालुओं को अनाउंसमेंट के जरिए बताया गया कि वैष्णो देवी भवन में ज्यादा भीड़ होने के चलते यात्रा पर्ची बंद कर दी गई है। सोमवार सुबह 4 बजे फिर से रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को हिदायत दी गई कि वे इस दौरान कटरा में ही रुके। जब सोमवार सुबह 4:00 बजे यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू होगा, तब आरएफआईडी कार्ड लेकर जाए वैष्णो देवी भवन की प्रस्थान करें।

वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

बैसाखी से एक दिन पहले शनिवार को वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वैष्णो देवी भवन सहित यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। जिसके चलते श्राइन बोर्ड प्रशासन ने 3 घंटे पहले ही यात्रा पंजीकरण कक्ष को बंद कर दिया गया। श्रद्धालु अगले दिन सुबह 4 बजे रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलने पर यात्रा पर्ची बनवाकर मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article