Marwar Horse Festival 2024: राजस्थान के जोधपुर में प्रतिवर्ष मारवाड़ अश्व उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव में रजिस्टर्ड घोड़े हिस्सा लेते हैं। बता दें कि वर्ष 2024 में मारवाड़ अश्व उत्सव का 9वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय मारवाड़ अश्व उत्सव 2024 की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसका उद्घाटन 3 फरवरी 2024 को किया जाएगा। इस उत्सव का आयोजन ‘ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसायटी’ और ‘मारवाड़ी हॉर्स स्टड बुक रजिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इंडिया’ द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर किया जाता है। मुख्य तौर पर अश्व उत्सव का आयोजन मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों को बढ़ावा देने और उन्हें संरक्षित करने के लिए किया जाता है।
मारवाड़ हॉर्स फेस्टिवल 2024
देशभर के रजिस्टर्ड घोड़े लेते हैं हिस्सा
जोधपुर में होने वाले मारवाड़ अश्व उत्सव में देशभर के स्टड बुक में रजिस्टर्ड घोड़े हिस्सा लेते हैं। इस उत्सव के दौरान कई तरह की गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसमें मारवाड़ी घोड़े अपनी सुंदरता, सहनशक्ति, चपलता और वफादारी का प्रदर्शन देते हैं। ये घोड़े अपनी इन्हीं विशेषताओं के कारण न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है।
स्टड बुक क्या है?
‘मारवाड़ी हॉर्स स्टड-बुक रजिस्ट्रेशन सोसाइटी’ द्वारा वर्ष 2006 में स्टड बुक बनाई गई थी, जिसमें देशभर के 3210 घोड़ो को रजिस्टर किया गया है। इसके अलावा इसमें शामिल 763 घोड़ो की डीएनए जांच भी की जा चुकी है। डीएनए जांच का मुख्य उद्देश्य उनका वंश जानना था।
किस समय होगा प्रतियोगिता का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारवाड़ अश्व उत्सव का उद्घाटन 10 बजे नरेश गरसिंह द्वारा जोधपुर में किया जाएगा। इसके बाद प्रतियोगिताओं की शुरुआत 10:30 बजे की जाएगी। इस उत्सव में जजिंग रिंग अदंत बछेरी, अदंत बछेरी एसएप, दो दांत बछेरी जजिंग का आयोजन होगा। उसके बाद दोपहर 2 से शाम 4 बजे चक कोल्ड मिल्क टीथ, कोल्ड मिल्क टीथ, कोल्ड मिल्क टीथ जजिंग प्रतियोगिता होग। उसके बाद बग्गी प्रदर्शनी और हॉर्स शो का प्रदर्शन किया जाएगा। 4 फरवरी को उत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 9:30 बजे के की जाएगी। इस दौरान प्रजनन घोड़ियों की जजिंग रिंग, शो जंपिंग, मारवाड़ी अश्वों का ड्रेसेस की प्रस्तुति होगी। दोपहर के समय बेस्ट हॉर्स का चयन किया जाएगा। इस शो में विजेता बनने वाले घोड़े के मालिक को 1 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा।
