Andhra Pradesh News: नाबालिग द्वारा शादी की मांग से तंग आया युवक, पेट्रोल डालकर जिंदा फूंका

Andhra Pradesh News: बडवेल में एक व्यक्ति ने नाबालिग से रिश्ता तोड़ किसी दूसरी महिला के शादी कर ली। नाबालिग द्वारा शादी की मांग से तंग आकर व्यक्ति ने उस पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के बडवेल से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर एक व्यक्ति ने जलाकर मार डाला। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी व्यक्ति ने कुछ ही महीने पहले नाबालिग लड़की से रिश्ता तोड़ था। उसके बाद एक अन्य महिला से शादी की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शनिवार को कडप्पा जिले के बडवेल के बाहरी इलाके में नाबालिग पर पेट्रोल डालकर को उसे आग लगा दी। आग में झुलसने के कारण लड़की की मौत हो गई है।

police

नाबालिग द्वारा शादी की मांग से तंग आया युवक, पेट्रोल डालकर जिंदा फूंका

प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग को जिंदा फूंका

म्यदुकुरु के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे नाबालिग को आग लगा दी थी, जिसके बाद पीड़िता को कडप्पा स्थित आरआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार तड़के करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान जे. विग्नेश के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, विग्नेश और लड़की के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन विग्नेश ने उससे रिश्ता तोड़कर दूसरी महिला से शादी कर ली। उन्होंने बताया कि लड़की ने छह महीने पहले विग्नेश से बात की थी और उससे शादी करने के लिए कहा। नाबालिग की शादी की मांग से तंग आकर विग्नेश ने उसे आग के हवाले कर दिया।

End of Feed