Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, MCD के डीसी समेत 5 अधिकारी सस्पेंड; लापरवाही पर CM रेखा गुप्ता का सख्त संदेश

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जबकि कई घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने भवन मालिक को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है। वहीं, लापरवाही के आरोप में एमसीडी के पांच वरिष्ठ अधिकारियों पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Delhi Building Collapse: दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास मौजूद सत्य निकेतन में एक इमारत ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई जबकि दिल्ली पुलिस ने भवन के मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दोबारा दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था एवं बचाव अभियान की समीक्षा की और दिल्ली में पांच मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि मलबे में से 12 लोगों की निकाला गया है जिनमें से सात की मौत हो गई है।

Satya Niketan Building Collapse

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD के पांच आधिकारियों पर गिरी गाज

मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई

मुख्यमंत्री ने रविवार को भी घटनास्थल का दौरा किया था और इस दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कहा कि कुल 12 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से तीन- असगर अली (30), नीरज बावा (19) और आदित्य कुमार (19) की हालत गंभीर है। अस्पताल ने कहा कि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। अस्पताल ने एक बयान में कहा, "75 वर्षीय एक व्यक्ति सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति को छुट्टी दे दी गई और 19 वर्षीय नीतीश चिब की हालत स्थिर है।"

End of Feed