झारखंड के लातेहार में भीषण सड़क हादसा; ट्रक ने ऑटो-बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 7 की दर्दनाक मौत

झारखंड के लातेहार में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। डेढ़ टंगवा घाटी में बेकाबू कंटेनर ट्रक ने बाइक और ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें सात लोगों की मौत की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Latehar Road Accident: झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग पर स्थित डेढ़ टंगवा घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में सात लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

Latehar Road Accident

लातेहार में सड़क हादसे से मचा हड़कंप

पहले मारी बाइक को टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहरदगा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक डेढ़ टंगवा घाटी के तीखे ढलान पर अचानक अनियंत्रित हो गया। बेकाबू कंटेनर ने सबसे पहले चंदवा से लोहरदगा की तरफ जा रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक पर सवार एक महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

End of Feed