मध्य प्रदेश के जबलपुर में ट्रक और ट्रैवलर के बीच जोरदार भिड़ंत, प्रयागराज से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत

Jabalpur Road Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार को प्रयागराज से लौट रही ट्रैवलर गाड़ी की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा जबलपुर के सिहोरा के पास हुआ जिसमें आंध्र प्रदेश के सभी श्रद्धालुओं ने जान गंवा दी।

Truck Mini bus collision

सड़क हादसा

क्या है पूरा मामला?

जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने समाचार एजेंसी 'भाषा' को बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर सिहोरा कस्बे के पास सुबह करीब 8.30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि ट्रक और मिनी बस की टक्कर में आंध्र प्रदेश के सात लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि ट्रक गलत दिशा से राजमार्ग पर जा रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई।

End of Feed