सीएम योगी ने IPS अफसरों को जम कर लगाई फटकार
इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाकुंभ को लेकर हुई बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ADG रैंक के दो IPS अफसरों को जम कर फटकार लगाई है। सीएम ने ADG ट्रैफिक को तो सस्पेंड करने तक की चेतावनी दे दी। जानकारी के अनुसार, ADG भानु भास्कर पर भी सीएम भड़के, उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर भगदड़ कैसे हुई। यह किसकी जिम्मेदारी है?
जानकारी के अनुसार, अब व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी यूपी के एडीजी कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश को दे दी गई है। ट्रैफिक जाम से श्रद्धालुओं को लेकर हुई अव्यवस्था से सीएम योगी बहुत नाराज बताये जा रहे हैं। एडिशनल कमिश्नर प्रयागराज ने कहा कि आज ट्रैफिक कम है हम लगातार काम कर रहे हैं। ट्रैफिक अब स्मूथ है। मैं और पूरी टीम इसपे काम कर रही है। दो पॉइंट पे सारा ट्रैफिक मैनेज हो रहा है। सात रूट है। मैं शहर के हर जगह घूम रहा हूं। कोई प्रॉब्लम नहीं है।
