आगरा

Agra Accident: 40 श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, महाकुंभ से लौटते समय ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

Agra Road Accident: आगरा में एत्मादपुर थान क्षेत्र के इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। 40 सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Image

आगरा में बस एक्सीडेंट

Agra Bus Accident: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस आगरा में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में में चीख-पुकार मच गई। बस में 40 यात्री सवार थे, जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुंभ के बाद काशी-अयोध्या गई बस

यह हादसा मंगलवार सुबह आगरा में एत्मादपुर थाना क्षेत्र के इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के पास हुआ। बस में सवार सभी लोग महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। जिसके बाद ये लोग वाराणसी और अयोध्या भी गए थे। अयोध्या से लौटते समय आगरा में यह बस हादसे का शिकार हो गई। बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस डिवाइडर को तोड़ते हुए खाई में पलट गई।

हादसे के वक्त सो रहे थे यात्री

श्रद्धालुओं ने बताया कि हादसे के वक्त बस में सभी लोग सो रहे थे। तभी अचानक झटका लगने से उनकी आंख खुली। लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ। बस के रुकते ही सभी लोग उतरने लगे। इसी दौरान सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर घटनास्थल पहुंच गई। इस हादसे में कई यात्रियों को चोट लगी हैं। लेकिन दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article